टैलेंट शो सीजन 7 का फाइनल 25 फरवरी को

0
4732bb2f-a069-4ad4-b4a7-900c221d0d3b

टैलेंट शो सीजन 7 का फाइनल 25 फरवरी को।

इंडियाज रियलिटी शो बेस्ड सर्च टैलेंट सीजन 7 का आयोजन, कोयल रिवर के निकट स्थापित गांधी स्मृति टाउन हॉल में 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी कि इस टैलेंट शो सीजन 6 एवं 7 का ऑडिशन वह एलिमिनेशन राउंड 26 नवंबर वह 29 अक्टूबर को लिया गया था जिससे फाइनल राउंड के लिए 17 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जिसमे पोएट्री की कंपटीशन में 8 प्रतिभागी, मेहंदी की कंपटीशन में चार एवं डुएट डांस की कंपटीशन में पांच प्रतिभागियों को शॉर्ट लिस्टेड किया गया है।
टैलेंट शो के सेक्रेटरी डॉ. एस के मौर्या ने मीडिया को बताया कि टैलेंट शो का यह मंच विभिन्न प्रकार के प्रतिभागियों को आकर्षित करता है और जिनके पास किसी न किसी प्रकार की प्रतिभा होती है चाहे वह नृत्य में हो, गायन में हो, कॉमेडी में हो, शायरी, मेहंदी, पेंटिंग या किसी अन्य शैलियों में हो,उसे निखारने का प्रयास टैलेंट शो का मंच करते आया है।

टैलेंट शो के प्रबंध निदेशक – आशीष सिंह ने बताया कि टैलेंट शो ने श्रृंखला में कुल 7 सीजन पूरी कर ली है और आगामी 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को फाइनल राउंड में आमंत्रित निर्णायक मंडली में अमजद अली,परशुराम तिवारी, वंदना श्रीवास्तव व विजय पाठक का नाम शामिल है। और इस शो को होस्ट के लिए शालिनी श्रीवास्तव व मुस्कान को आमंत्रित की गई है। श्री सिंह ने बताया कि टैलेंट शो की फाइनल राउंड सुबह 11 बजे से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की जाएगी जो दोपहर 4 बजे तक समाप्त की जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में कोर कमिटी सदस्य धीरज तिवारी, नवनीत प्रजापति, आलोक पाठक, अजय प्रसाद, सुमित कुमार, एम. डी रजी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed