हेमंत की रिहाई कराने को लेकर झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई कराने को ले बड़काडीह पंचायत मे झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा।
मनिका: मनिका प्रखंड के बड़काडीह पंचायत में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा मनिका के प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम के नेतृत्व में मनिका प्रखंड के बड़काडीह पंचायत में न्याय यात्रा निकल गई। प्रखंड कमेटी द्वारा आटीखेता गांव से न्याय यात्रा की शुरुआत करते हुए हुमामारा, पतकी, हाटा गांव तक न्याय यात्रा निकाली गई। पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च के दौरान जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा का नारा देते हुए हाटा गांव पहुंचा। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने कहा कि ईडी के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठा मुकदमा में जेल भेजने का काम किया है। यह कार्रवाई निंदनीय है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, झामुमो प्रखंड सचिव संदीप उरांव, झामुमो जिला सचिव समसुल होदा, झामुमो जिला संगठन सचिव पाल एक्का, झामुमो अल्पसंख्यक जिला सचिव वारिस अंसारी, झामुमो नेता धनलाल उरांव, शीला देवी, सुलतान अंसारी, शान्ति देवी समेत अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।
