निगम क्षेत्र में व्यवसाईयों के सुरक्षा एवं जन समस्याओं का हो निदान– रूचिर तिवारी
निगम क्षेत्र में व्यवसाईयों के सुरक्षा एवं जन समस्याओं का हो निदान– रूचिर तिवारी
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी ने बजाज क्षेत्र में व्यवसाईयों के जन समस्याओं को लेकर जनसंपर्क किया और सभी व्यवसाय भाइयों से मुलाकात किया जन सम्पर्क के क्रम में जिला सचिव श्री तिवारी ने पाया कि भाजपा के मेयर के 5 बरसों के कार्यकाल में साढ़े छः सौ करोड़ आया लेकिन सप्लाई पानी लोगों को निगम में अभी तक मुहैया नहीं हो पाया भाजपा के मेयर सांसद और विधायक 5 वर्षों में शहर वासियों को पीने का शुद्ध पानी की भी व्यवस्था नहीं कर पाए आने वाले गर्मी के मौसम में पानी की घनघोर किल्लत होने वाली है इसका निजात कैसे मिलेगा पेयजल व्यवस्था का घोर अभाव रहा है लावारिस जानवर सड़क पर घूम रहे हैं आम आदमी के जान का खतरा इसमें बराबर बना हुआ है वही व्यवसाईयों के सुरक्षा के मामले में भाजपा के विधायक सांसद जिला प्रशासन ने कोई भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अभी तक नहीं किया शहर के व्यवसाय भय मुक्त रहकर अपना कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। शहर में विधायक को कभी व्यवसाईयों से मतलब नहीं रहा। वोट लेने के वक्त उन्हें केवल व्यवसाय भाइयों का दुख दर्द याद रहता है। ऐसी स्थिति में व्यवसाईयों का साथ देने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा तत्पर एवं मुखर रही है। जन सम्पर्क अभियान में जिला सचिव के अलावा अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, नगर सचिव सुरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष आलोक तिवारी, जितेंद्र सिंह,नसीम राइन, सोनू अहमद,धीरज दुबे आदि लोग थे। वही मशहूर व्यवसाय विनोद जी, सरवन जी, अमित कुमार शहीद कई व्यवसाईयों ने निगम की जंग समस्याओं से जिला सचिव को अवगत कराया।
