इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन एवं दुकानिया नर्सिंग होम द्वारा हेल्थ केयर प्रोजेक्ट संपन्न

0
891109f1-a503-4948-9101-d3cd67d233cd

इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन एवं दुकानिया नर्सिंग होम द्वारा हेल्थ केयर प्रोजेक्ट संपन्न

गिरिडीह :- इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन एवं दुकानिया नर्सिंग होम द्वारा चंदनडीह मे स्थित एडवोकेट प्रकाश सहाय के निवास स्थान पर सनशाइन हेल्थ केयर प्रोजेक्ट के तहत मेगा मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया जो की इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन का एनुअल प्रोजेक्ट है । कैंप की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए उपनगर आयुक्त श्री विशालदीप खालको , एवं डॉक्टर द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। साथ ही क्लब क्लब द्वारा डॉक्टर एवं मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया । इस कैंप में करीबन 400 से अधिक मरीज का चेकअप डॉ एसके डोकनिआ, डॉ नीरज दोकानिआ, डॉ अंकिता सहाय , डॉ अरुण, द्वारा किया गया एवं साथ ही जरूरत अनुसार मरीज को क्लब द्वारा दवाइयां उपलब्ध कराई गई उन दवाइयां को अनूप तुलसियान, अमित तुलस्यान, डॉ एस के डोकनिआ , पायल गुटगुटिआ द्वारा स्पॉन्सर किया गया साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्लब द्वारा फल भी उपलब्ध कराए गए। कैंप का प्रचार प्रसार दो दिनों तक आटो द्वारा announcement करवा कर किया गया।यह मेडिकल कैंप क्लब के फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय की निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और साथ ही कैंप को सफल बनाने में एडवोकेट प्रकाश सहाय, शांतनु सहाय , एवं कृष्णा बगेड़िया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा । कैंप के दौरान क्लब की प्रेसिडेंट सुमन गौरीसरिया, सेक्रेटरी कविता राजगारिया, ट्रेजर राखी झुनझुनवाला,आइ एस ओ स्मृति आनंद, तनूजा भूषण , दीप्ति सिन्हा, बेला जलान, रिया अग्रवाल, जूली सहाय, एडवोकेट सुनीता शर्मा, उषा डोकनिआ, शबाना रवानी, पायल गुटगुटिआ, डाक्टर अंकिता सहाय एवं अन्य मेंबर्स उपस्थित रहे। इनर व्हील क्लब आफ गिरिडीह पर्ल्स की प्रेसिडेंट सृष्टि सोनम भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *