पलामू में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन तैयार
पलामू में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन तैयार
पलामू में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. पलामूः लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. इस बार वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. पलामू लोकसभा क्षेत्र में इस बार किसी भी मतदान केंद्र पर हेलीकॉप्टर से कर्मियों को नही भेजा जाएगा. पिछले दो दशक से नक्सल इलाके में मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाता था.
बूढा पहाड़ का आधा से अधिक इलाका पलामू लोकसभा क्षेत्र में है. नक्सल संगठनों के कमजोर होने के बाद प्रशासन ने इस तरह का कदम उठाया है. बूढा पहाड़ और बिहार की सीमा से सटे इलाकों में हेलीकॉप्टर से मतदान कर्मियों को भेजा जाता था. पलामू लोकसभा क्षेत्र की सीमा बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से सटा हुआ है. पलामू जिला प्रशासन ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए योजना तैयार किया है. मतददाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा.
