सरस्वती पूजा पर बचपन प्ले स्कूल और कला कुंज ने दिया संदेश मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

0
3b1ff76e-a224-42b2-b2ac-e0ecfbd8388d

सरस्वती पूजा पर बचपन प्ले स्कूल और कला कुंज ने दिया संदेश मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

गिरिडीह :- हर साल की तरह इस बार भी बाभन टोली स्थित बचपन प्ले स्कूल और कला कुंज डांस एंड आर्ट इंस्टिट्यूट में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था सरस्वती पूजा के साथ ही साथ आज कला कुंज और बचपन प्ले स्कूल की डायरेक्टर राखी झुनझुनवाला अपनी शादी के सालगिरह और बसंत पंचमी के उपलक्ष पर एक ऐसी वृद्ध महिला जिनका की एक ट्रेन के दुर्घटना में दोनों पैर कट चुका था उन्हें व्हीलचेयर देकर उनकी सहायता की राखी झुनझुनवाला ने कहा कि हम लोग पूजा पाठ तो करते ही हैं और अगर पूजा के साथ ही साथ हम लोग मानव सेवा भी करें तो इससे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य कुछ भी नहीं हो सकता स्कूल के बच्चों के हाथों यह कार्य करा कर उन्हें भी छोटी उम्र से मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इसकी जानकारी दी गई वहां उपस्थित अभिभावक और बच्चे और स्कूल के सभी शिक्षकगण बहुत भावुक हो गए थे। इस कार्य को सफल बनाने में निर्मल झुनझुनवाला निखिल झुनझुनवाला प्रिया, वर्षा,अर्चना नौशीन, सुलोचना, डब्लू, नीतू तनीषा आस्था की महत्वपूर्ण योगदान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *