गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत करचाली गांव के लोगों से किया गया संवाद

गढ़वा:- वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने गढ़वा जिला के भंडरिया मंडल कंजिया करचाली ग्राम अंतर्गत बूथ क्रमांक 395 में भाजपा गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत करचाली गांव के लोगों से संवाद किया ।
गांव के प्रमुख लोगो से मिलकर केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बूथ समिति पन्ना प्रमुख का सत्यापन किया
श्री केशरी ने बताया की 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार करेगी भाजपा के द्वारा प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर पार्टी के जनप्रतिनिधि नेता कार्यकर्ता सभी लोगो ने बूथ स्तर पर प्रवास किया । कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिन्हा ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और भाजपा को वोट देने के लिए आग्रह किया।इस मौके पर कंजिया करचाली ग्राम के प्रभारी रुपेश कुमार बैठा, संजय गुप्ता, प्रमाणंद ठाकुर,सत्यम केशरी,भरत साव नवल किशोर उपाध्याय, नौशाद और अन्य भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।