पांकी में अनियंत्रित वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की हुई मौत,एक गंभीर
पांकी में अनियंत्रित वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की हुई मौत,एक गंभीर
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ को किया जाम
मृतक के आश्रित को 25 लाख रुपए मुआवजे एवं सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े लोग
पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ के तेतराई नहर के समीप सोमवार की दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार अनियंत्रित जाइलो वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे यह घटना हो गई ।
मृतक की पहचान पांकी के भुइयां कुरहा गांव निवासी विनोद सिंह के रूप में की गई है वहीं उनके सगे भाई रामा सिंह भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एम एम सी एच भेजा गया जहां चिकित्सकों ने समाजसेवी विनोद सिंह के मौत होने की पुष्टि कर दी वही बेहतर इलाज हेतु रामा सिंह को रेफर किया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों के द्वारा अनियंत्रित जाइलो वाहन की पहचान भी की जा चुकी है, वहीं लोगों ने बताया कि दोनों सगे भाई मोटरसाइकिल से किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पांकी के कर्पूरी ठाकुर चौक के समीप पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ को जाम कर दिया, वहीं मृतक के आश्रितों को 25 लाख रुपए मुआवजे एवं सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं।
मामले की जानकारी होने के बाद पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद समेत प्रखंड के अन्य प्रतिनिधि भी धरना स्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं पांकी थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मृतक के परिजनों समेत आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के सगे भाई बुद्ध नारायण सिंह ने बताया कि अनियंत्रित जाइलो वाहन के धक्के से उनके सगे भाई की मौत हो गई वहीं एक भाई जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है, उन्होंने प्रशासन से अविलंब दोषी पर कार्रवाई एवं 25 लख रुपए मुआवजे एवं सरकारी नौकरी की मांग की है।
