शिवाजी मैदान में लगेगी शहीदों को भव्य प्रतिमा — राजेंद्र सिन्हा

0
74ca455d-7bd2-482a-9249-cac0e64f6730

पलामू – शिवाजी मैदान में लगेगी शहीदों को भव्य प्रतिमा : राजेंद्र सिन्हा

शहीदों की प्रतिमा लगाने को ले कर दो महीने से चल रहे अनशन को झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने तुड़वाया

मेदनीनगर कचहरी परिसर में राजा मेदनीराय, शहीद निलांबर – पीताम्बर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पिछले दो महीनों से चल रहे अनशन को झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने तुड़वाया। कुछ दिनों पहले ही कचहरी परिसर में राजा मेदनीराय, शाहिद निलांबर – पीताम्बर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे जिला प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था, जिसके बाद संविधान बचाओ मोर्चा के लोगों द्वारा अनशन किया जा रहा था। अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने मोर्चा के सद्स्यों और पलामू उपायुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर और वार्ता कर शिवाजी मैदान में भव्य प्रतिमा स्थापित करवाने की बात की, जिसके बाद मोर्चा के लोगों ने राजेंद्र सिन्हा का आभार जताया और अनशन को तोड़ा। सुनील उरांव, अजय सिंह चेरो, त्रिपुरारी सिंह भी प्रतिमा स्थापित करवाने को ले कर लगातार प्रयासरत थे। अनशन तुड़वाते हुए श्री सिन्हा ने कहा “झामुमो भी एक आंदोलनकारी पार्टी है, हम सबों ने आंदोलन कर झारखंड राज्य लिया है। इसलिए झामुमो आपके आंदोलन का सम्मान करती है, यह आपके प्रयासों का ही नतीजा है की आज प्रशासन ने आपकी मांगों को स्वीकार किया है। जल्द ही शिवाजी मैदान में राजा मेदनीराय जी, शाहिद नीलांबर – पीताम्बर की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। झामुमो अपने पूर्वजों और शहीदों का सम्मान करना जानती है, झारखंड सरकार ने कई योजनाओं का नाम भी शाहिद क्रांतिकारियों के नाम पर रखा है। आप सभी अनशनकारी बधाई के प्राप्त हैं।” इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, सचिव आशुतोष विनायक, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष ललन चौधरी, संगठन सचिव विवेकानंद सिंह, उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, छात्र मोर्चा सचिव फैजल सैयद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *