शहिद हुए जवान के परिजनों से मिले विधायक, दी सांत्वना

0
af4c8cab-49d6-403a-abea-00af5f01c48f

शहिद हुए जवान के परिजनों को से मिले विधायक, दी सांत्वना

 

पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरहसी प्रखंड के ग्राम ओझा पतरा गांव निवासी शहीद जवान सुकन पासवान, उम्र 30 वर्ष, जो चतरा जिला के जोरी थाना के बोरियो जंगल में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए।
आज पांकी विधायक डॉo शशि भूषण मेहता ओझा पतरा में उनके घर पहुंचकर परिजनों से इस अत्यंत दुखद घड़ी में मुलाकात किया। साथ हीं कहा ईश्वर शहीद सुकन जी की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को दुख इस घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें। इस पूरे प्रकरण में उच्च पदाधिकारियों की जो लापरवाही का विषय सामने आ रही है, इसे लेकर सरकार से उच्च स्तरीय जांच करने की मांग करुंगा। आगामी विधानसभा के सत्र में इस विषय को सरकार के समक्ष गंभीरता से रखुंगा और दोषियों पर कड़ी कारर्वाई नहीं होने तक सरकार को चैन से नहीं बैठने दूंगा। पदाधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा हमारे बहादुर जवान अपनी जान देकर चुकाएं यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। मौके पर कई लोग मौजुद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *