छात्र युवाओं के मुद्दे पर यंग इंडिया रेफरेंडम जनमत संग्रह जीएलए कॉलेज में संपन्न

0
Untitled

छात्र युवाओं के मुद्दे पर यंग इंडिया रेफरेंडम जनमत संग्रह जीएलए कॉलेज में संपन्न हुआ। आइसा

ऑल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन आइसा के द्वारा पिछले दो महीना से मोदी सरकार का 10 साल यंग इंडिया के 10 सवाल, जुमला नहीं जवाब दो 10 साल का हिसाब दो !! के राष्ट्रीय अभियान के तहत छात्र युवाओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था।
इसी अभियान को आगे बढ़ते हुए देश भर के 50 से ज्यादा विश्वविद्यालय में 7 से 9 फरवरी तक यंग इंडिया रिफ्रेंडम आयोजित हुआ है । यह रेफरेंडम छात्र– युवाओ के मुद्दों पर हो रहा है . रेफरेंडम में तीन सवाल है।जो शिक्षा और रोजगार से जुड़ा हुआ है। जो इस प्रकार है। क्या हर साल हो रही बेताहाशा फीस वृद्धि छात्र –छात्राओं के लिए सही है? क्या मोदी सरकार ने हर जरूरतमंद छात्र– छात्राओं के लिए हॉस्टल और छात्रवृत्ति की पर्याप्त व्यवस्था की है? क्या मोदी सरकार ने अपने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा पूरा किया है? जिसे हां और नहीं में जनमत संग्रह करना है। इसी अभियान के तहत नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज गेट के पर आज 9:00 बजे से रेफरेंडम हो रहा था। रेफरेंडम कार्यक्रम में छात्रा युवाओ की भागीदारी बढ़-चढ़कर हो रही थी।

बहुत सारे छात्र युवाओं ने कहा कि छात्र युवाओं के मुद्दों पर जनमत संग्रह कर छात्र युवाओं का मुद्दा 2024 के चुनाव में तय हो इस लिहाज से यह जनमत संग्रह की परम्परा की शुरवात करना ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा का यह पहल स्वागत योग्य है।

आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने कहा कि यह रेफरेंडम जनमत संग्रह का कल 1 बजे जेएलए कॉलेज गेट के पास कॉन्टिंग कर ओपन किया जाएगा कि मोदी सरकार से शिक्षा रोजगार के सवाल पर छात्र –युवा कितना खुश है।
मौके पर आइसा जिला अध्यक्ष गुड्डू भुइयां जीएलए कॉलेज के प्रभारी अभय दांगी ,आकाश,मनीष प्रजापति,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *