पलामू की बेटियों ने रांची में लहराया पलामू का पर्चम

0
f0809221-eeee-42f0-b616-de9bfedbdad9

पलामू की बेटियों ने रांची में लहराया पलामू का पर्चम

रांची में PJHRF और PSM इन्वेंटस के तत्वाधान में मिस्टर एड झारखण्ड टूरिज्म फैशन शो का ग्रांड फिनाले रांची के
द रयाल हाइट बैंक्वेट में आयोजित किया गया जिसमे100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में रांची के वरिष्ठ समाजसेवी श्री महेश महतो
ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया है।
कार्यक्रम के जज के रूप में श्री डॉ आशिक नामिर बट्ट,श्री महबूब आलम और रानी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मिस्टर एंड मिस झारखण्ड टूरिज्म के खिताब पर मिस कृति उराव और मिस्टर मनीष कुमार ने कब्जा जमाया और मिसेस झारखंड में अर्चना सागर ने पलामू का नाम रोसन किया।
मिस झारखण्ड टूरिज्म किड्स में सेक्रेड नॉलेडेज इंटरनेशनल स्कूल लोहड़ा पलामू की छात्रा पलक कुमारी को बेस्ट पर्सनेलिटी का पुरुस्कार दिया गया है।
मिस्टर झारखंड टूरिज्म किड्स में सेक्रेड नॉलेज इंटरनेशनल स्कूल लोहड़ा के हर्ष कुमार चौहान सेकेंड रनर–अप बने।
मिस झारखण्ड टूरिज्म किड्स मे सेक्रेड नॉलेज इंटरनेशनल स्कूल पलामू की छात्रा हंसिका कुमारी को बेस्ट हेयर स्टाइल का पुरुस्कार दिया गया है।
इस कार्यकम में स्कूल की डायरेक्टर सिंकू मिश्रा ने कहा कि पलामू की बिटिया किसी काम में कमजोर नही है मेरे स्कूल के बच्चों को दिल से धन्यवाद राजधानी में मेरे स्कूल के नाम को स्थापित करने के लिए।
इस कार्यक्रम को सफल
बनाने में PSM के आसिफ अरशद खान,मारिया शहाब,
शाहबाज आदिल बीयूटी मिश्रा,दीपिका राय,रिया,
अरमान अंसारी, बेलाल,
सोनिया, और नदीम का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *