PSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने की आत्महत्या मृतक छात्र |
PSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने की आत्महत्या मृतक छात्र
भंवरकुआं के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रह कर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक छात्र का नाम अनिकेत बघेल (25) पिता राम कुमार बघेल है। छात्र अनिकेत सिवनी जिले का रहने वाला है।घटना की सूचना मिलने पर छात्र के रिश्तेदार लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल भी पहुंचे। पुलिस ने शव को सुपुर्द कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। जहां आज बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया।आत्महत्या से पहले छात्र ने एक सुसाइट नोट लिखा। जो पुलिस ने बरामद किया है। सुसाइट नोट में छात्र ने परिवार से माफी मागते हुए पढ़ाई को लेकर तनाव में होने की बात कही है।
अनिकेत के दोस्तों ने बताया, कि वह इससे पूर्व एसएससी की परीक्षा क्लियर कर चुका था। लेकिन वह इससे खुश नहीं था। इसलिए वह पीएससी की तैयारी में जुट गया और इंदौर में रहकर तैयारी करने लगा। वह दोस्तों से हमेशा कहता था, कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में हूं। लेकिन किसी को ऐसा बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि आत्मघाती कदम उठाकर जान गंवा देगा।
