राहुल गांधी से मिले झारखण्ड कांग्रेस के प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह
राहुल गांधी से मिले झारखण्ड कांग्रेस के प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रदेश प्रवक्ता और भारत यात्री रहे पलामू जिले के हुसैनाबाद विधानसभा निवासी ऋषीकेश सिंह मणिपुर से मुंबई तक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में झारखण्ड के गुमला जिला में मुलाकात की। इस अवसर पर ऋषीकेश सिंह ने राहुल गांधी जी को ये बताया कि दूसरे चरण में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब झारखण्ड के पलामू लोकसभा पहुंचेगी तब यात्रा का वंहा पर न्याय यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा। पलामू लोकसभा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी अभी से हो रही है इस बात से अवगत भी कराया। ऋषीकेश सिंह भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल गांधी जी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत यात्री रहे हैं और 4 हजार किलोमीटर तक कदम से कदम मिलाकर यात्रा किये हैं।
ऋषिकेश सिंह ने अब तक की यात्रा को पूरी तरह से सफल बताते हुए कहा की राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश के लोग अपार समर्थन कर रहे हैं।
