ताराटांड़ थाना पुलिस ने पिस्तौल के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार, एक फरार

0
bbe4b956-f1e4-428a-8e47-57d52678bc1c

गुप्त सूचना ताराटांड़ थाना पुलिस ने पिस्तौल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, गिरफ्तार शहादत का रहा अपराधिक इतिहास

गिरिडीह:- गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड़ थाना पुलिस ने एक अपराधी को देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस और एक बाइक के साथ दबोचने में सफलता प्राप्त किया। वहीं दूसरा अपराधी इमरान अंसारी फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तारी के दूसरे दिन मंगलवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी। प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ बिनोद रवानी, डीएसपी टू कौशर अली और ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप महतो भी मौजूद थे।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसपी श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शहादत अंसारी अहिल्यापुर थाना इलाके के जामजोरी गांव का रहने वाला है और अपने साथी इमरान अंसारी के साथ गिरिडीह धनबाद के बड़कीटांड़ जंगल में छिपा हुआ था और एक बड़े घटना को अंजाम देने की योजना दोनांे के द्वारा तैयार किया जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप महतो ने पुलिस जवानों के साथ छापेमारी करते हुए शहादत अंसारी को दबोचने में सफल रही।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद शहादत ने कबूला की वो अपने साथी के साथ डकैती की योजना बना रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने रेड किया और शहादत को दबोचने में सफल रही। पूछताछ में शहादत ने बताया की उसके खिलाफ गिरिडीह के गांडेय, अहिल्यापुर और जामताड़ा के करमाटांड़ और मधुपुर समेत नारायणपुर में भी कई केस दर्ज है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही शहादत जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। बताया कि अब पुलिस इसके फरार साथी इमरान को भी दबोचने में जुटी हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *