एक शिक्षक कार्य से निवृत हो सकते है, लेकिन अपने शिक्षाकार्य से कभी निवृति नहीं ले सकते, ..विनय
एक शिक्षक कार्य से निवृत हो सकते है, लेकिन अपने शिक्षाकार्य से कभी निवृति नहीं ले सकते, ..विनय
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सदर प्रखंड के पंचायत शारजा एच के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमंता केवटवार के प्रधानाध्यापक सरदार यादव आज सेवानिवृत हो गए जिनका मान सम्मान समारोह तथा विदाई का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में ही किया गया।
वही कार्यक्रम संचालनसाह हूनऐन अंसारी के द्वारा किया गया
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सेवाकाल में रहते हुए वह बच्चों को शिक्षा देते हैं। वहीं सेवानिवृत्ति बाद अपने अनुभवों के आधार पर समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं शिक्षक। उक्त बातें शिक्षक विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विनय माझी ने उत्कृमित मध्य विद्यालय हनुमंता केवटवार में विद्यालय के प्रांगण में आयोजित शिक्षक विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा,
शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ-साथ इसे जीवन मंत्र बनाने के लिए शिक्षकों की सराहना की जानी चाहिए। एक शिक्षक आजीवन ज्ञान की धारा से जुड़े रहते हैं। वह कार्य से निवृत हो सकता है, लेकिन शिक्षाकार्य से कभी निवृति नहीं ले सकता है। शिक्षाविशारदों को गुरु एवं शिष्य की प्राचीन पावन परंपरा को फिर से स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि विद्यार्थीगण आजीवन अपने शिक्षकों को स्मरण करें। श्री सरदार यादव ने कहा कि माता-पिता बच्चे को जन्म देते हैं। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता, लेकिन एक शिक्षक ही है जिसे हमारी भारतीय संस्कृति में माता-पिता के बराबर दर्जा दिया जाता है, क्योंकि शिक्षक ही हमें समाज में रहने योग्य बनाता है। शिक्षक को ‘समाज का शिल्पकार’ कहा जाता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों को ऊर्जावान बने रहना चाहिए। राजकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद समाज सेवा मं संलग्न होकर समाज और देशहित में अधिक जोश के साथ जुटना चाहिए। पोलपोल संकुल के सभी शिक्षकों अपने संबोधन में कहा कि समाज में काम तो कईं तरह के हैं, लेकिन शिक्षक की जिम्मेदारी सर्वाधिक है। एक शिक्षक को केवल वर्तमान देखकर नहीं, बल्कि भविष्य देखकर भी कार्य करना होता है।
उक्त अवसर पर शिक्षक नागेंद्र सिंह शाहिद अंसारी आजम अंसारी सुनील पांडे उमाशंकर सिंह बिरेंद्र पाल राणा मनीष सिंह संदीप पांडे उपेंद्र पाठक शकील अंसारी शाहिद अंसारी जगदीश प्रसाद प्रभात कुमार पांडे राजीव रंजन पांडे विनोद सिंह शिक्षक कृष्ण देव पाल विनय कुमार मांझी राम उदय यादव अरुण ठाकुर शकील अहमद उपस्थित थे!!
