वन विभाग की टीम ने अवैध सफेद पत्थर कारोबार के खिलाफ कार्यवाई की गई
गिरीडीह : देर रात वन विभाग की टीम ने अवैध सफेद पत्थर कारोबार के खिलाफ कार्यवाई की है .रेंजर एसके रवि के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सुदूरवर्ती इलाके जसपुर से तस्करी के लिए जा रहे अवैध सफेद पत्थर लदे दो ट्रेक्टर को जप्त किया है .इस दौरान पत्थर तस्कर रात का अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.इस बाबत रेंजर ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्यवाई की गई है ये पत्थर उदनाबाद वाले क्षेत्र में तस्करी के लिए जा रहे थे जिन्हें जप्त किया गया है आगे भी वन विभाग की कार्यवाई जारी रहेगी.
