यादव महासभा झारखंड का प्रमंडल स्तरीय बैठक संपन्न हुआ |
यादव महासभा झारखंड का प्रमंडल स्तरीय बैठक संपन्न हुआ
गढ़वा:-प्रांतीय यादव महासभा झारखंड का प्रमंडल स्तरीय बैठक होटल सुमति में आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग कुमार मंडल तथा संचालन प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव ने किया l
बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के द्वारा पूरे जिले में जिला तथा प्रखंड का पुनर्गठन किया जाना सुनिश्चित हुआ है उसी के संदर्भ में आज प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव के द्वारा फरवरी के पहले सप्ताह (09/02/2024 तक) में गढ़वा, 11 फरवरी 2024 को चतरा, 18 फरवरी 2024 को लातेहार तथा 25 फरवरी 2024 को पलामू जिला जिला का पुनर्गठन हेतु तिथि निर्धारित की गई l प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव के द्वारा पुनर्गठन से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।
बैठक में गढ़वा जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव , चतरा जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव , पलामू जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र यादव , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतनारायण यादव , प्रमोद यादव , मिथिलेश यादव सहित कई पदाधिकारीगण मौजूद थे ।
