नाबालिग लड़की ने मां के डांटने के बाद गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

0
download

नाबालिग लड़की ने मां के डांटने के बाद गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

 

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नाबालिग लड़की अपनी मां से नाराज होकर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, लड़की की मां ने उसे ज्यादा मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से मना किया था। मां के डांटने के बाद लड़की गुस्से में अपने कमरे में गई और फांसी के फंदे से लटक गई। नाबालिग के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह लसुडिया थाना क्षेत्र की घटना है।

पुलिस ने बताया, निपानिया इलाके की रहने वाली अंजली चांदना (17) कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। वो अपने परिवार के साथ ही रहा करती थी। युवती की मां सिलाई का काम करती है और पिता ड्राइवर हैं। युवती के परिजनों ने बताया कि शनिवार को अंजली अपनी मां के साथ घर पर ही थी। अंजली की मां सिलाई मशीन चला रही थी और उन्होंने देखा कि उनकी बेटी मोबाइल इस्तेमाल कर रही है। इस बात पर उन्होंने नाबालिग को डांट दिया और मोबाइल रखने को कहा। अंजली के परिजनों ने बताया कि मां की डांट के बाद वो गुस्से में उठी और अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मां के बार-बार बुलाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मां ने जब दरवाजा खटखटाया तब भी कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद लड़की की मां ने पड़ोसियों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में अंजली फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *