नीतीश कुमार की पुरानी मांग को PM मोदी ने स्वीकारा
नीतीश कुमार की पुरानी मांग को PM मोदी ने स्वीकारा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है। महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की सबसे पहले मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही की थी।
नीतीश बाबू लंबे अरसे से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने भारत सरकार को चिट्ठी भी लिखी थी। अब जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग को स्वीकार कर लिया है। भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान मिला हो लेकिन इसकी वास्तविक पृष्ठभूमि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही तैयार की थी। यही बात जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी कही है। नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे अरसे से ये मांग कर रहे थे।
