नगर परिषद ने सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनाया

0
590490fa-72b2-40ed-a6e1-65844265d7b6

नगर परिषद ने सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनाया

झूमरी तिलैया : सुभाष चंद्र बोस जीकी 127वीं जयंती पर झुमरीतिलैया नगर परिषद ने कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर प्रशासक हर्षवर्धन कुमार के निर्देश पर नगर प्रबंधक डा. अरविंद कुमार मोदी ने सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताजी स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक उड़ीसा में हुआ था। नेताजी ने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उन्होंने नारा दिया था, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। वह आज भी हम सभी के दिलों में बसते हैं। वह 24 साल की उम्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़ गए थे।
बाद में महात्मा गांधी से वैचारिक मतभेद होने के कारण वह विदेश चले गए और देश की आजादी के लिए विश्वभर में समर्थन जुटाने में लगे रहे। बाद में उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। कहा जाता है कि सन 21 अक्टूबर 1943 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रुप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में स्थापित भारत की प्रथम स्वतंत्र अंतरिम (अस्थाई) सरकार का गठन किया गया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में स्थापित अंतरिम सरकार भारत की अंग्रेजों के प्रभाव से मुक्त प्रथम स्वतंत्र सरकार थी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उनके क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित होकर कई युवा फौज में शामिल हुए। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैँ और लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। इस दौरान नगरपालिका के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *