मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन को लेकर एसडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण ||
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन को लेकर एसडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
सिमरिया : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 संपन्न होने के उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अनुमण्डल के हर एक मतदान केंद्र पर एवं प्रखंड स्तर पर किया गया। इसे लेकर निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सन्नी राज ,बीडीओ नीतू सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया और #lamReadyToVote अभियान में शामिल हुए। एसडीओ ने सभी युवा मतदाताओं को मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आप हमेशा मताधिकार का प्रयोग करें। मौके पर कई अनुमण्डल कर्मी एवं प्रखण्ड कर्मी शामिल थे।
