रामलला के दर्शन करने पहली सुबह श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,
रामलला के दर्शन करने पहली सुबह श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,
कड़ाके की सर्दी के बीच राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने कहा, ‘हम यहां तीन दिन से रूके हुए हैं, दर्शन करके ही जाएंगे।’ एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, ‘ये भीड़ सदा रहेगी और रहनी भी चाहिए। भारत धर्म की भूमि है’ रामलला के दर्शन करने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं की ऐसे ही भावना है। दर्शन के लिए दो समय स्लॉट हैं। सुबह का स्लॉट सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर का स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘कल 22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी स्मृतियों में अंकित रहेगा।’
