दीपों से घर सजाओ राजा राम आ रहे हैं, गाना यूट्यूब पर हुआ लॉन्च लोगों का मिल रहा है ढेर सारा प्यार,

0
efb7f2fb-e657-4ff9-9872-b5b57c0bc082

दीपों से घर सजाओ राजा राम आ रहे हैं, गाना यूट्यूब पर हुआ लॉन्च लोगों का मिल रहा है ढेर सारा प्यार

पलामू : अयोध्या के साथ-साथ जहां एक ओर पूरा देश आज भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा की खुशी माना रहा है और उनकी भक्ति में लोग अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे है। वही पलामू की रहने वाली कवित्री रीना प्रेम दुबे ने भगवान राम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके लिए एक स्वरचित भजन प्रस्तुत किया है, जिसका लॉन्चिंग आज दर्जनों कवियों के साथ किया गया। इस अवसर पर उनके गाने को लोग बहुत ही पसंद कर रहे हैं और उन्हें ढेर सारा प्यार उनके यूट्यूब चैनल रीना प्रेम दुबे पर मिल रहा है। लोग कमेंट के माध्यम से उनकी काफी सराहना कर रहे है। अगर आप भी इनके राम भजन को सुनना चाहते है तो इनके यूट्यूब चैनल रीना प्रेम दुबे पर जाकर उनकी गाना को सुने और इस गाने को ढेर सारा प्यार दे। मौके पर कवि राकेश कुमार, धनंजय पाठक, जितेंद्र नाथ तिवारी, उदय भानु तिवारी, मनीष कुमार मिश्रा, किरण राज, जया लक्ष्मी, सृष्टि कुमारी मौजूद थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *