22 जनवरी को गढ़वा में बंद हो मांस व मदिरा की दुकान —- गिरिनाथ

0
dc575ae1-7ab7-4cc1-acd2-b168656aa871

22 जनवरी को गढ़वा में बंद हो मांस व मदिरा की दुकान —- गिरिनाथ

सरकार से की मांग झारखंड में भी हो 22 जनवरी को छुट्टी घोषित

 

गढ़वा:-आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। पांच सौ वर्षों के बाद ऐतिहासिक एवं धार्मिक कार्य किया जा रहा है। देश के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। उक्त बाते पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। गिरिनाथ सिंह ने कहा कि 22 जनवरी का दिन देश के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभी शराब व मांस की दुकान बंद होना चाहिए ताकि उस रोज लोग शराब व मांस का सेवन नहीं करें। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में एक दिन के लिए मांस व शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए। इस संबंध में डीसी व एसपी को आवेदन देकर दुकान बंद कराने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों में 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी कर दिया गया है। लेकिन झारखंड में अभी तक सरकारी छुट्टी घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार से मांग करते है कि यहां भी 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी घोषित हो। क्योंकि यह मसला 140 करोड़ जनता की भावना से जुड़ा हुआ है। इस मौके पर संजय कांस्यकार, गिरेंद्र पांडेय, राजकुमार मधेशिया, अरविंद मिश्रा, संतोष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *