ओमे फ़हद फाऊंडेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से गरीबों के बीच किया गया कम्बल वितरण||

0
ceb41aa2-82bd-4a4f-bcf1-c71653332b35

ओमे फ़हद फाऊंडेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से गरीबों के बीच कम्बल वितरण किया गया

सिमरिया : प्रखण्ड के सिमरिया,बन्हे,एवं सिमरिया कला में गरीब असहाय एवं वृद्ध महिला पुरुष के बीच ओमे फ़हद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से करीब एक सौ कम्बल वितरण किया गया। यह कम्बल पूर्व माण्डू विधान सभा प्रत्याशी एवं मुस्लिम लीग के उपाध्यक्ष झारखण्ड के सिमरिया निवासी अब्दुल कयूम के अगुवाई में की गयी। अब्दुल कयूम ने बताया कि ओमे फ़हद फाउंडेशन के तहत मैं प्रत्येक वर्ष गरीब असहाय एवं जरूरत मंद लोगों के बीच कम्बल वितरण करते आ रहा हूँ। इसी निमित आज भी वैसे जरूरत लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है। मौके पर पंचायत समिति मो उस्मान, मो आजो, मो नासिर, के अलावे दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *