क्षेत्र में शीतलहरी और अंधाधुंध कोहरा से जन जीवन अस्त व्यस्त||

0
f5eddd3c-5a45-490b-af3b-c302b2b56010

क्षेत्र में शीतलहरी और अंधाधुंध कोहरा से जन जीवन अस्त व्यस्त

सप्ताहित हाट भी शीतलहरी का चढा भेंट

सिमरिया : अनुमण्डल क्षेत्र में दो दिनों से शीतलहरी का प्रकोप जोरों पर है। जिसके कारण चौक चौराहों में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह शीतलहरी अगले 21 जनवरी तक रहने की पूर्वानुमान है। बता दें कि शीतलहरी और कोहरे की अंधाधुंध छटा से लोगों को घरों से निकलना पड़ा मुश्किल हो गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट भी शीतलहरी का भेंट चढ़ गया है। चुकी कोहरा का जाल ऐसा बना हुआ था साथ हीं शीतलहरी का प्रकोप बढ़ा हुआ है जिसके कारण खरीदारी एवं बाजार पहुंचना बड़ा मुश्किल हो गया है। इधर इस तरह का कोहरे और शीतलहरी से जहां जानवरों को काफी परेशानी बढ़ी है वहीं वृद्ध एवं बच्चों के लिए दुखदायी है। लोग घरों में दुबक कर रहने को मजबूर हैं वहीं चौक चौराहे पर लहरी लगा लोग कोहरे और शीतलहरी से निजात पाने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *