नियम तोड़ने वालों हो जाओ सावधान, 340 को ई-चालान जारी
नियम तोड़ने वालों हो जाओ सावधान, 340 को ई-चालान जारी, वसूल रहे जुर्माना शहर में यातायात के नियमों को उल्लंघन करने वाले लोगों की कमी नहीं है। हर चौक-चौराहों पर नियमों को तोड़ने वाले देखे जा सकते है। लेकिन यातायात पुलिस ने इन पर लगाम लगाने का काम शुरू कर दिया है। तो यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले सावधान हो जाएगा। क्योंकि चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं नियम तोड़ने वालों को ई-चालान जारी भी कर दिया गया है। जिनसे जुर्माना वसूला भी जा रहा है।
बता दें, यातायात पुलिस के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए सीसीटीवी कैमरे से गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन के नंबरों के आधार पर उनके पते पर चालान भेजें जा रहे है। यातायात डीएसपी संजय साहू के मुताबिक नियमों को तोड़ने वालों को ई-चालान भेजा जा रहा है। जिसमें सिग्नल तोड़ने व तीन सवारी बैठने वाले व राग साइड से वाहनों को ले जाने वालों पर एक्शन लिया जा रहा है। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 340 ई चालान जारी हो चुके है। उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है। वहीं आगे भी इस तरह से निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
