ग्रामीणों एवं पत्रकारो के ऊपर दर्ज किया गया झूठा मुकदमा वापस ले जिला प्रशासन–भाकपा

0
5fb9a725-2f44-4093-88a4-04b65f651650

ग्रामीणों एवं पत्रकारो के ऊपर दर्ज किया गया झूठा मुकदमा वापस ले जिला प्रशासन–भाकपा

 

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी ने पिछले दिनों मेदिनीनगर के द्वारका हॉस्पिटल में भर्ती रूनी देवी के पति जगदीश नारायण सिंह के आवास पर ग्राम -चीयांकी के टोला कुसुमटांड के आम जनता के साथ बैठक हुई। बैठक में पलामू जिला प्रशासन के द्वारा गरीब आदिवासियों एवं पत्रकारो पर किया गया झूठा मुकदमा करने की कार्रवाई की निंदा किया। मौके पर भाकपा जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि पलामू जिला प्रशासन के द्वारा गरीबों एवं मृतक के परिजनों को मदद करने के बजाय उन पर मुकदमा करने की कार्रवाई गरीबों के साथ अन्याय है। वही द्वारिका हॉस्पिटल को सील तो किया गया लेकिन अस्पताल प्रबंधक और उसके सहकर्मियों पर अस्पताल में लापरवाही बरतने में व्यवस्था में गड़बड़ी करने का अभी भी उन पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है वहीं मृतक रूनी देवी के हत्यारा डॉक्टर कादीर परवेज खुलेआम घूम रहे हैं उनकी गिरफ्तारी भी अभी तक नहीं हुई है अस्पताल प्रबंधक पर मुकदमा करने जिला प्रशासन के द्वारा गरीबों आदिवासियों पत्रकारों पर मुकदमा करने को वापस लेने के लिए एवं मृतक परिवार के मुआवजा के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हजारों ग्रामीणों को साथ लेकर दिनांक 17 जनवरी को आरक्षी अधीक्षक पलामू के समक्ष ज्ञापन सौंपेंगी। ग्रामीणों के साथ बैठक में उमेश सिंह चेरो,सनी सिंह, नीलम देवी, भाभी जी के मंदिर का स्कूल, ममता देवी, नसीम रयान सोनू अहमद आलोक कुमार तिवारी रामराज तिवारी, आशा देवी शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *