स्कूल के कर्मचारी के साथ लूटपाट, तीन बदमाश गिरफ्तार

0
download (4)

स्कूल के कर्मचारी के साथ लूटपाट, तीन बदमाश गिरफ्तार

 

तालपारा पुलिया के पास मारपीट कर मोबाईल एवं पैसा लूटने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लच्छन सिंह महिलांग ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि नगरी स्कूल से काम कर अपने घर ग्राम गट्टासिली अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी शाम 07.00 बजे ग्राम तालपारा पुलिया के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने प्रार्थी को इशारा देकर रुकने बोला और प्रार्थी को झूमा झटकी व मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थी मोटर साइकिल सहित जमीन में गिरा तभी प्रार्थी के जेब में रखें नगद रकम 4000/- रूपये एवं एक वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 13500/- रूपये कुल जुमला 17500/- रूपये को लूट कर भाग गए। जिस पर प्रार्थी द्वारा दूसरे दिन 04-01-24 को थाना दुगली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर थाना प्रभारी दुगली द्वारा अपराध क्रमांक 02/24 धारा 323,394,34 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये थे। विवेचना के दौरान दुगली पुलिस टीम एवं थाना नगरी पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।और तीनों संदेहियों के हुलिया के आधार पर एवं मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियो को थाना नगरी एवं दुगली,गट्टासिल्ली के आसपास पतासाजी कर नगरी में टीम द्वारा सतत निगरानी रखकर मुखबिर लगाकर पता तलाश कर 14.01.24 को संदेही आरोपियों को उनके निशानदेही नगरी में पकड़कर कड़ाई से पुछताछ किया गया जिन्होंने अपना नाम महेश कुमार ध्रुव एवं आकाश ध्रुव दिगेंद्र किरण बताये जो दिनांक 03.01.2024 को तीनों गट्टासिल्ली रोड में तालपारा पुलिया के पास खड़े थे। उसी समय प्रार्थी लच्छन महिलांग अपनी मोटर सायकिल से घर गट्टासिल्ली जा रहा था, जिसको रुकने का इशारा कर रोककर झुमाझटकी कर पैसे एवं मोबाईल लूटना कबूल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *