ट्रेन में यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना, बीच की सीटों पर लगी चेन गायब,

0
images (1)

ट्रेन में यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना, बीच की सीटों पर लगी चेन गायब,

भुवनेश्वर: पुरी-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन (18452) के S-6 कोच में रात को सोने की तैयारी कर रहे यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उन्होंने देखा कि बीच की सीटों पर लगी चेन ही गायब हैं। भुवनेश्वर स्टेशन के पास यात्रियों की इस घटना पर नजर पड़ी और वे अपने सोने की व्यवस्था को लेकर परेशान हो गए। एक यात्री ने बताया, ‘ट्रेन के स्टार्ट हो जाने के कुछ देर बाद हमने ध्यान दिया कि मिडिल सीटों के चेन ही गायब हैं। इसे लेकर यात्रियों के बीच घबराहट की स्थिति बन गई। खासतौर से जिन लोगों ने सोकर जाने के लिए बीच वाली सीटें बुक की थीं, वे कुछ ज्यादा ही परेशान नजर आए।’

इसके बाद टिकट कलेक्टर (TC) को मामले की जानकारी दी गई। उसने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रभावित यात्रियों के लिए एक अलग से बोगी जोड़ी। एक यात्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘मैं पुरी से यात्रा कर रहा था। रात करीब 8:45 बजे मैं पुरी रेलवे स्टेशन पर पुरी-हटिया एक्सप्रेस में चढ़ा। जैसे ही मैंने सोने का मन बनाया तो देखा कि एस-6 बोगी की बीच वाली सीटों के चेन ही गायब हैं। ट्रेन के बाकी यात्रियों को भी इसकी जानकारी हुई और वे घबराने लगे। कुछ समय बाद हमने टिकट कलेक्टर को इसकी सूचना दी। उसने हमारे लिए भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त डिब्बा जोड़ा और इस तरह हम लोग अपनी यात्रा पूरी कर पाए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *