स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।जिसकी अध्यक्षता मोर्चा चैनपुर मंडल अध्यक्ष सुदेश्वर चौधरी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आनंद पाठक ने कहा कि महान दार्शनिक,आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद जी को उनकी जयंती को युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। युवाओं में मानवता, भाईचारा और आध्यात्मिक जागृति के उनके आदर्श हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय ने कहा कि विश्व में स्वामी विवेकानंद एक महान विचारक हैं जिन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व के मानस पटल पर स्थापित किया है। महामंत्री श्वेतांक गर्ग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दृष्टिकोण आधुनिक, प्राचीन और वर्तमान भारत के बीच एक सेतु के समान थे। उनसे हम सदैव प्रेरणा पाते हैं। विपुल गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद उस जागृत विवेक के विश्व-विदित प्रतीक हैं,जिसके सहारे अनहद आनंद का मार्ग प्रशस्त होता है।इस अवसर पर मनीष तिवारी,विवेक,लवलेस प्रजापती, आशोक चौधरी, विकास कुमार, भोला चौधरी
सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।