स्व अनिल चौरसिया राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मुगलसराय ने जीता

0
Untitled

खेल की भावना से खेलें- आलोक

स्व अनिल चौरसिया राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को चैनपुर प्रखंड के लोकेया में खेला गया। फुटबॉल टूर्नामेंट दिनकर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में खेला गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक आलोक चौरसिया नें कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है। एक टीम हारती है तो दूसरी टीम जीतती है। इसलिए खेल को खेल की भावना से ही खेलें। उन्होंने कहा कि फुटबॉल एक पारंपरिक खेल है इसे बचाने और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से प्रेरित होकर इस क्षेत्र के भी नौजवान आगे चलकर फूटबाॅल खिलाड़ी बनेंगे और क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे। आलोक चौरसिया नें कहा कि हमारे पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया के याद में खेले जाने वाला यह फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगे भी होता रहेगा ।फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बक्सर और मुगलसराय के बीच खेला गया। जिसमें मुगलसराय की टीम नें उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए हाफ समय के बाद एक गोल मारने में सफल रहा। बिजेता टीम को ट्राफी के साथ साथ 15000 रुपए तथा उप विजेता टीम को 11000 रुपए पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनकर स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अशेष चौरसिया नें किया। कार्यक्रम में जिप सदस्य रामलव प्रसाद, पूर्व जिप सदस्य विकास चौरसिया उर्फ संटू चौरसिया,भाजपा नेता जवाहर पासवान,उपप्रमुख सुनील कुमार सिंह, व्यास राम चौरसिया, भीषम चौरसिया, कमल किशोर प्रसाद, जय दूवे, सुनील चौरसिया, अमरेंद्र चौरसिया, विनोद चौरसिया,गजेंद्र चौरसिया सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
इस टूर्नामेंट से प्रेरित होकर इस क्षेत्र के भी नौजवान आगे चलकर फूटबाॅल खिलाड़ी बनेंगे और क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *