आर्मी का अधिकारी बताकर साइबर अपराधियो ने एक लाख 47 हजार की ठगी की

0
f0b54a30-2b80-4941-ae11-480b8e1bdaf9

साइबर अपराध का ग्राफ नित नए ठगी के मामलों के चलते लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
ताजा मामला गुमला के चैटर इलाके का है जहां अपने को आर्मी का अधिकारी बताकर साइबर अपराधियो ने एक लाख 47 हजार की ठगी की है। हालाकि पुलिस ने मामले पर कारवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। जिससे पुलिस ने मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि पिछले 4 जनवरी को विशेष कुमार आनंद चेटर रोड गुमला को एक नए नंबर से फोन आया और बोला कि वह आर्मी का बंदा है। आपके इलाके में जो सरकारी स्कूल है वहां आर्मी का कैंप लगा है। जिसमें 10 गैस सिलेंडर की जरूरत है। उसने बताया कि कुछ देर में हमारे अधिकारी फोन करेगें।
कुछ देर बाद एक वॉट्सएप कॉल आया जिसमें उसमें अपने को आर्मी का अधिकारी बताया और कहा कि आर्मी का नियम है कि पहले आर्मी के खाते में पैसा डालना पड़ता है। उसके बाद आर्मी उसको दोगुना पैसा भेजती हैं। ऐसा बोलकर उसे आर्मी के खाते में एक लाख 47 हजार 300 रुपए ठग लिया। जब पीड़ित ने बाद में उस नम्बर पर फोन किया तो वह नंबर बंद था। तब जाकर पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *