मनिका में राजकीय कृत बालक मध्य विद्यालय ने चलाया सिटी बजाओ अभियान

0
3c4da9ad-cbee-460b-b100-1bea2e603a04

मनिका में राजकीय कृत बालक मध्य विद्यालय ने सिटी बजाओ अभियान चलाया।

मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत बालक मध्य विद्यालय में सिटी बजाओ अभियान कार्यक्रम किया गया। बच्चों को विद्यालय लाने हेतु झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही सीट बजाओ अभियान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक राजकीय कृत बालक मध्य विद्यालय मनिका के द्वारा ससमय कराया गया। आज बच्चों ने उत्साह एवं उमंग के साथ शिक्षको अभिभावकों एवं उतप्रेरक के साथ बच्चों को स्कूल जाने हेतु उतप्रेरिक किया। वही प्रभात फेरी में सिटी के गूंज से गांव के ग्रामीणो ने खूब आनंद उठाया। चलो स्कूल चले हम तथा पढ़ेगा झारखंड बढ़ेगा झारखंड जैसे नारे भी बच्चों ने लगाया। इस अवसर पर राजकीय कृत बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक बैजनाथ राम ने आंगुतको को धन्यवाद दिया। मौके पर सहयोगी शिक्षक कमल किशोर प्रसाद सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *