10 जनवरी से 29 फरवरी तक आमजनों को ईवीएम-वीवीपैट को लेकर किया जायेगा जागरूक

0
00abc7b2-738f-45c3-821e-eb4d24adc874

ईवीएम-वीवीपैट के प्रदर्शन केंद्र का डीडीसी ने किया उद्घाटन,पांच मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन को समाहरणालय परिसर से किया रवाना

10 जनवरी से 29 फरवरी तक आमजनों को ईवीएम-वीवीपैट को लेकर किया जायेगा जागरूक

आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट के उपयोग के बारे में जागरूक करने सहित अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट परिसर में बुधवार को उप विकास आयुक्त रवि आनंद,अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कु ने ईवीएम-वीवीपैट प्रदर्शन सह डेमोस्ट्रेशन केंद्र का उद्घाटन किया.इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों व अपने कार्य को लेकर आये कई आमजन ने मौके पर वोट किया व किसे वोट दिया गया इसकी जानकारी वीवीपैट में देखा.समाहरणालय परिसर के अलावे पांकी विधानसभा क्षेत्र के लिये जिला आपूर्ति कार्यालय के समीप,डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के लिये सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर,विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए अपर समाहर्ता पलामू का कार्यालय,छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिये छतरपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर व हुसैनाबाद के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के परिसर में ईवीएम-वीवीपैट डेमोस्ट्रेशन केंद्र का अधिष्ठापन किया गया है.

5 मोबाइल डेमोसट्रेशन वन के माध्यम से सभी 1596 मतदान केंद्र क्षेत्रों में लोगों को किया जायेगा जागरूक

जिले के मतदाताओं को अधिकाधिक ईवीएम-वीवीपैट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के पांचों विधानसभा अंतर्गत सभी 1596 मतदान केंद्र के क्षेत्रों में पांच मोबाइल वैन के माध्यम से मतदाताओं ईवीएम-वीवीपैट के प्रति जागरूक किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *