डंडई के प्रखंड में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम संपन्न हुआ

0
d7d14fbe-562c-46dd-b6d1-d6c91e7840c3

डंडई के प्रखंड में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम संपन्न हुआ

डंडई प्रखंड के रविवार को हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का समापन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सानू, सहायक अभियंता राहुल कुमार, डंडई पंचायत में धंवन्ती देवी, करके मुखिया बिंदा देवी , उप मुखिया प्रतिनिधि चुनमुन चौधरी तथा लवाहीकलां पंचायत में मुखिया बच्चा लाल गुप्ता ,रारो मे सुनिता देवी,पचौर मे सरिता सिंह ,सोनेहारा मे चंद्रवाती देवी,तसरार पंचायत सहित कई जनप्रतिनिधि, जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला ग्राम संगठन की महिलाएं व प्रखंड कर्मियों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। दोनों जगह के कार्यक्रम में एलईडी वाहन द्वारा भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का चलचित्र के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को
जानकारी दी गई। इस मौके पर जेएसएलपीएस से जुड़े महिला ग्राम संगठन की महिलाओं के द्वारा सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया। वहीं प्राप्त योजनाओं के लाभ के बारे में कई ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया गया, जिसमें महिलाओं ने आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सानू ने लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए शपथ दिलाई। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि हमारा देश पूरी तरह से विकसित देश के रूप में जाना जाए। सन 2047 तक पूरे देश को विकसित देश के रूप में जाना जाए। उसी के क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित की गई। इधर शुरू बुधवार को डंडई , जरही , झोतर , करके , लवाही पचौर,रारो, सोनेहारा ,तसरार में रविवार तक यह कार्यक्रम चलाकर यह कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *