पिपरा में कुश्ती व हुसैनाबाद में कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र की हुई स्थापना

0
7c8baa17-26e5-4872-8e08-3f25a8080a1c

पिपरा में कुश्ती व हुसैनाबाद में कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र की हुई स्थापना

राज्य व देश स्तर पर नाम रौशन करेंगे युवा: सूर्या

फोटो: सूर्या सिंह

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने कहा है कि हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह की अनुसंशा पर पिपरा प्रखंड के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय पिपरा में बालक व बालिकाओं के लिए कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र व हुसैनाबाद के बक्शी उच्च विद्यालय में बालिका कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड की ओर से इस आशय का पत्र 5 जनवरी 2024 को जारी किया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रखंडों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को लेकर पार्टी काफी गंभीर है। शिक्षा, खेल के साथ साथ रोजगार के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए पार्टी के विधायक कार्य कर रहे हैं। आने वाला समय हुसैनाबाद के युवाओं का होगा। युवाओं में खेल प्रतिभा के विकास के लिए वे हमेशा प्रयासरथ रहते हैं।आने वाले समय मे क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *