रसोईया के मानदेय में वृद्वि एवम संयोजका को भी मानदेय की मांग को लेकर 9 मार्च से हड़ताल!

0
95ac5656-6a22-4500-88b6-4730387a37cc

रसोईया के मानदेय में वृद्वि एवम संयोजका को भी मानदेय की मांग को लेकर 9 मार्च से हड़ताल!

पलामू: झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के नेतृत्व में रिक्शा पड़ाव से मार्च करते हुए जेलहाता होते हुए कचहरी परिसर पेंशनर समाज कार्यालय के समक्ष सभा में तत्बदील हो गया!

मार्च में रसोईया– संयोजिका ने दो हजार में दम नही,21 हजार से कम नही! रोसोइया को 12 महीना के बजाए 10 महीना का मानदेय क्यों? हेमत– मोदी जवाब दो! !संयोजिका को मानदेय देना होगा. रसोईया संयोजिका करें पुकार, हेमंत– मोदी खबरदार, रसोईया संयोजिका को शोषण बंद करो सहित अन्य नारे जोश खरोश के साथ लगा रहे थे।

सभा में रसोईया संघ के राज्य अध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि रसोईया संयोजिका ने लागतार अपनी मांगों को लेकर लागतार संघर्ष किया है.सरकार ने आंदोलन को देखते हुए कई बार वार्ता के दौरान वेतन बढ़ाने को बोला परंतु अभी तक सरकार के कान में जूं नही रेंग रहा है.
सभा में रसोईया –संयोजिकाओ ने तय किया कि उपरोक्त मांगों को लेकर आगामी 9 मार्च से पूरा झारखंड के स्कूलों में मध्यान भोजन बंद रहेगा!

वही उपरोक्त मांगों को समर्थन देने के लिए भाकपा माले जिला सचिव आरएन सिंह,पांकी मध्य जिला परिषद खुशबू कुमारी ,आइसा छात्र संगठन के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के रामराज पासवान,इंकलाबी नौजवान सभा अविनाश रंजन ने भी इस लड़ाई को समर्थन दिया!

सभा का संचालन विजय विश्वकर्मा एवम अध्यक्षता रसोईया संयोजिका संघ के जिला अध्यक्ष उषा देवी ने किया! सभा को रसोईया संयोजिका संघ के राज्य संघरक्षक रविंदर भुइयां,गीता देवी, सीता देवी, रूबी कुमारी प्रभावती देवी,संकुतला देवी, सहित दर्जनों रसोईया –संयोजकाओ ने बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *