जरूरतमंद दिव्यांग असहायो के बीच कंबल का वितरण किया गया

0
63b12893-1ab0-42ce-bde5-7e3cc96f006d

जरूरतमंद दिव्यांग असहायो के बीच कंबल का वितरण किया गया

 

मेराल। ठंड को देखते हुए आनंद मार्ग प्रचारक संघ शाखा मेराल द्वारा रविवार को आश्रम में जरूरतमंद दिव्यांग असहायो के बीच 120 कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी मुखिया राम सागर महतो वीडीसी छाया कुमारी भाजपा नेता संजय भगत रुपू महतो इत्यादि शामिल थे। मुख्य अतिथियों ने आनंद मार्ग संस्थापक रंजन सरकार उर्फ आनंदमूर्ति जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। इस मौके पर प्रमुख दीप माला कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ शाखा मेराल द्वारा जरूरतमंद असहाय दिब्यांगो के बीच कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण कर ठंडी से राहत पहुंचाने का कार्य किया है यह बहुत ही सराहनीय है आनंद मार्ग हमेशा से निस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है। मुखिया रामसागर महतो ने कहा की आनंद मार्ग सेवा संघ के लोगो ने महामारी के समय संपूर्ण लौक डाउन में प्रवासी मजदूर के लिए भोजन पानी का पूर्ण वेवस्था किया था। फिलहाल सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर रहा है जो प्रशंसनीय है। आनंद मार्ग शाखा मेराल इकाई के सचिव डॉक्टर लालमोहन ने बताया कि आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम विश्व स्तरीय संस्था है जो प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अकाल, सुखाड़ भूकंप एवं महामारी इत्यादि में राहत पहुंचाने का काम करती है वर्तमान में यूक्रेन में हुए युद्ध के दौरान प्रवासी भारतीय घायल और प्रभावित लोगों के बीच यह संस्था सेवा किया है। डॉक्टर रामानुज प्रसाद ने कहा कि आनंद मार्गी के सेवा कार्यों में स्थानीय और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से सेवा निरंतर जारी है बस जरूरत है इन्हें और मदद करने की ताकि निरंतर जरूरतमंदों के बीच सेवा कर सके। कार्यक्रम को भाजपा नेता संजय भगत वीडीसी छाया कुमारी प्रवीण सिंह कुशवाहा इत्यादि ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया। कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर रोहित कुमार मदन यादव धर्मेंद्र कुमार देव देवव्रत कुमार अशोक कुमार अमरनाथ कुमार आशीष कुमार अंजली कुमारी गीतांजलि कुमारी गार्गी नंदनी कुमारी इत्यादि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लालमोहन ने किया। इस मौके पर आरती देवी गायत्री कुमारी मथुरा रजक सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *