प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत योजना का लाभ उठाए

0
d3f3842d-2e91-4e0c-8031-24b5b7bcdfa7

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत योजना का लाभ उठाए

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत
कारपेंटर (बढ़ई), नाव बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, सुनार, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार), मूर्तिकार, राज मिस्त्री, मछली का जाल बनाने वाले, टूल किट निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता कारीगर, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक), नाई, माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी, जैसे पारंपरिक कौशल रखने वाले कारीगरों को कई फायदे दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना में 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है। इससे देशभर में मौजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता मिलेगी। इस योजना में वांछित सभी पारंपरिक कामगार अपने निकटतम प्रज्ञा केन्द्र में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, एवं बैंक खाता की कॉपी के साथ जाकर पंजीकरण कराएं। पंजीकरण कराने के बाद पंजीकरण स्लीप माननीय डॉ० कुशवाहा शशिभूषण मेहता, विधायक, पाँकी विधानसभा क्षेत्र के मौर्या फार्म हाउस, नीलाम्बर-पीताम्बरपुर, स्थित आवासीय कार्यालय में जमा करा दें। सभी सक्रिय कार्यकर्ता बंधुओं से अनुरोध है कि, अपने ग्राम पंचायत के निकटतम निवासियों को योजना के संबंध में जागरूक तथा पंजीकरण में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *