बाबा साहब क्लब के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल मुकाबला..
बाबा साहब क्लब के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल मुकाबला
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल में प्रोत्साहित कर आगे लाने की है जरूरत__ राजन मेहता
( पलामू) जिले के पाण्डु प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुटमू मे बाबा साहब क्लब के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया । जिसमें तीसीबार के टीम ने महुगावा को छै विकेट से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिए इस फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप मे बसपा के पूर्व प्रत्याशी, झारखंड बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता उपस्थित थे। खेल की शुरुआत से पहले श्री मेहता ने खिलाड़ियों से बारी-बारी परिचय लेते हुए, मुख्य अतिथि के द्वारा बौल खेल कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई। विजेता, उपविजेता टीम को ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया, इस टूर्नामेंट के आयोजक कमिटी अध्यक्ष राजकुमार रवि, उपाध्यक्ष अखिलेश रवि , सचिव आशीष यादव, विधानसभा प्रभारी अमेश राम बसपा पांडू प्रखंड अध्यक्ष विजय मंडेला , सोनू रवि, राजकुमार भारती,राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर,उस्मान अंसारी काफी संख्या मे क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित थे
