नन्हे मुन्ने बच्चे देश के भविष्य है, रोज स्कूल भेजें – मीना देवी
नन्हे मुन्ने बच्चे देश के भविष्य है, रोज स्कूल भेजें – मीना देवी
चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा आंगनवाड़ी केन्द्र में पंचायत की मुखिया श्रीमती मीना देवी पति व्यास राम चौरसिया सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ने गुरुवार को बच्चों के बीच स्वेटर पहना कर वितरण किया।
इस अवसर पर मुखिया मीना देवी पति व्यास राम चौरसिया ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चे देश के भविष्य हैं। आगे चलकर एक न एक दिन देश का बागडोर इन्हीं बच्चों के हाथ में होगा। इसलिए ग्रामीणों को अपने बच्चों को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र तथा विद्यालय में भेजने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों के मन मस्तिष्क में अनेक प्रतिभाएं छिपी रहती है। इस प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। यह तभी संभव होगा जब शिक्षक एवं अभिभावक का समन्वय स्थापित होगा।
मुखिया मीना देवी ने कहा कि जहां इस कपकपाती ठंड में स्वेटर बच्चों के लिए रामबाण साबित होगा।वही स्वेटर स्कूली ड्रेस से बच्चों में एकरूपता एवं समानता आती है। एकरूपता दिखती है। बच्चों के अंदर हीन भावना नहीं पनपती है। गरीबी अमीरी की खाई को पाटती है। मुखिया मीना देवी ने बच्चों को टॉफी देकर स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया।
व्यास राम चौरसिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार मध्याह्न भोजन , साईकल , छात्रवृत्ति , स्कूली ड्रेस , स्वेटर, शिक्षा किट,जूता, कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, बैग जैसे हर तरह की पठन-पाठन सामग्री विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध करा रही है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर अब अभिभावक पर किसी तरह का कोई बोझ एवं चिंता नहीं है। अब शिक्षा रूपी अनमोल रत्न को पाने के लिए ग्रामीणों को हमेशा यत्न करना चाहिए। मेहनत, प्रयास करना चाहिए।
मौके पर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक व्यास राम चौरसिया, आंगनबाड़ी सेविका रिमझिम देवी , मिथिलेश चौरसिया, देवेंद्र चौरसिया, अर्जुन चौरसिया ,धनंजय चौरसिया, जगदीश चौधरी ,विकास चौरसिया सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
