जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली ने गुरु सिंधु जलप्रपात में पिकनिक का आनंद उठाया

0
b69c73f1-2ab1-4781-afcc-97c7c8c70d04

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की ओर से गुरु सिंधु जलप्रपात में सहेली के पदाधिकरी एवं सदस्यों ने पिकनिक का आनंद लिया साथ ही गरीब जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों के बीच गर्म कपड़े, बिस्कुट एवं टॉफी का वितरण किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली की अध्यक्ष श्रीमती रितु जयसवाल ने एवं संचालन जायंट्स सहेली गढ़वा की प्रशासनिक निदेशक रंजना जायसवाल ने की कार्यक्रम में मुख्य रूप से जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पदाधिकारी सीमा केसरी, जायंट्स सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी सहित सहेली के पूर्व अध्यक्ष रीता केसरी, लता गुप्ता, माला केसरी, सुनीता केसरी विशेष रूप से उपस्थित थी । जायंट्स सहेली के पदाधिकारीयों ने इस अवसर पर बताया कि गरीबों के बीच सेवा कर असीम सुख की प्राप्ति होती है। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली समाज सेवा के क्षेत्र में तेईस वर्षों से काम कर रही है और आगे भी जरूरतमंदों की सेवा में सहेली की बहने सदैव लगी रहेगी। इस अवसर पर बिना केसरी, कंचन कुमारी, रीमा स्वरूप, संगीता गुप्ता, वन्दना सोनी,रीना केशरी, मंजु गुप्ता, रीना सोनी, आरती केशरी, नीलम केशरी खुशी केशरी, सुवर्णा जायसवाल, कोमल स्वरूप आदि सदस्य उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *