बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया
बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया
मेराल : कड़ाके की ठंड को देखते हुए डॉ लालबहादुर के द्वारा गुरुवार को अपने संगबरिया स्थित अजंता अस्पताल परिसर में करीब पांच दर्जन असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के बाद समाज सेवी सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ लाल बहादुर ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले गरीब तथा असहाय लोगों का निशुल्क इलाज के साथ-साथ उनके रहने आदि की भी व्यवस्था की जाती है। डॉ लाल बहादुर ने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी असहाय मरीज का इलाज करने के लिए संकल्पित हैं। इस मौके पर लालमणि राम, फुलमनिया कुंवर, नंदकेश्वर राम सहित कई लोग मौजूद थे।
