हिट एंड रन कानून पर केंद्र सरकार पुनर्विचार करें— किशोर

0
fc987590-99ec-4c85-bb57-fcba92ef6adb

हिट एंड रन कानून पर केंद्र सरकार पुनर्विचार करें:- किशोर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता,अभिभावक संघ के अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा बनाई गई हिट एंड रन कानून पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई भी ड्राइवर जानबूझकर के कोई एक्सीडेंट नहीं करता है।
श्री पांडेय ने कहा कि हम सभी लोग ड्राइवर है, जैसे हम सभी लोग कोई न कोई कार या बाइक को ड्राइव करते हैं। देश का कोई मंत्री, सांसद, विधायक, लेखक, पत्रकार, डॉक्टर, वकील, पुलिस अधिकारी, सेनाधिकारी, सेना, पुलिस बल व साधु संत। ये सभी लोग कोई न कोई मोटर वाहन को जरूर ड्राइव करते हैं। रही बात अब कमर्शियल ड्राइवर की तो वे लोग भी जानबूझकर के कोई दुर्घटना नहीं करते हैं।
श्री पांडे ने कहा कि निश्चित रूप से संगठित अपराध करने वाले कुछ लोग घटनाएं अवश्य करते हैं। तो उसके लिए अलग से कानून में प्रावधान है और जाँचोंपरान्त वैसे अपराधियों पर हत्या के मुकदमा दर्ज भी होती है।
इसलिए केंद्र सरकार से मेरा आग्रह है कि हिट एंड रन कानून पर पुनर्विचार कर थोड़ा सरल करने की आवश्यकता है। कमर्शियल ड्राइवर सामान्यतः बहुत गरीब होते हैं, उनको परिवार का संचालन करना बहुत कठिन कार्य होता है, इसलिए मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए इस कानून को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *