मंडल कारा छापेमारी आभियान चलाया गया,
मंडल कारा छापेमारी आभियान चलाया गया
गढ़वा : गढ़वा मंडल कारा में मंगलवार को अहले सुबह जिला प्रशासन ने छापेमारी की। छापामारी के दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडये, अनुमंडल पदाधिकारीअशोक कुमार, एसडीपीओअवध यादव, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभरी सहित करीब एक सौ महिला पुलिस इस छापेमारी में शामिल थे। डीसी के निर्देश पर सभी वार्डो में जाकर अधिकारियों ने गहन जांच किए। लेकिन इस छापामारी को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है। करीब 4 घंटे तक चली छापेमारी अभियान में किसी भी सेल में कुछ भी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई। जबकि छापेमारी कर मंडल कारा से बाहर आ रहे उपायुक्त से इसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से परहेज करते हुए वहां से निकल गए। जानकारी के अनुसार जेल में कैदियों को मिलने वाले सुविधा सहित उन बिंदुओं पर कर अधीक्षक के साथ घंटा पूर्वक विचार विमर्श किया गया एवं कई दिशा निर्देश भी दिया गया है
