बी एन एस डी ए वी में क्रिसमस डे उत्सव का आयोजन

0
26fa88dc-2854-4c2f-9c92-b283ed87b86a

बी एन एस डी ए वी में क्रिसमस डे उत्सव का आयोजन

गिरिडीह:- बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुरूप हवन-यज्ञ से किया गया। इस दौरान बच्चे सेंटा के वेश में पहुंचे और प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर आधारित नाटक, कविता और गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। साथ ही जिंगल बेल गीत पर सामूहिक नृत्य कर सबका मन मोह लिया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा ने सभी को क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने अपने जीवन में बुराई को नष्ट कर अच्छाई की जीत के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। हम सब भी यह प्रण करें कि अपने भीतर से और इस समाज से बुराईयों को दूर करेगें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *