ठाकुरबारी मंदिर में 22 जनवरी को राम दरबार की प्राणप्रतिष्ठा

0
d1d65da8-deaf-4854-8790-398c32554916

ठाकुरबारी मंदिर में 22 जनवरी को राम दरबार की प्राणप्रतिष्ठा

नीलांबर पितांबरपुर संवाददाता: प्रखंड मुख्यालय जैप 8 के समीप ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण कोटखास में प्रखंड वासियों के द्वारा बैठक किया गया। जिसमें कोर्ट खास पंचायत के ठाकुरबाड़ी मंदिर में राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की चर्चा की गई। जिसकी अध्यक्षता सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी जी ने किया गया।बैठक मे पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा पूजा समिति गठन करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष अजीत तिवारी जी को चुना गया। अध्यक्ष के चुनाव के उपरांत सचिव अवध किशोर राय, कोषाध्यक्ष संदीप प्रसाद सोंडिक , उपकोषाध्यक्ष सुदर्शन सोनी को सर्वसम्मति से चुना गया ।
महासचिव राम प्रकाश तिवारी,
उपाध्यक्ष ओम प्रकाश लाल,
,संयोजक अनिल सिंह ,ओमप्रकाश सोंडिक तो वही संरक्षक शेखर शुक्ला , मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक पांकी विधानसभा देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह जी को बनाया गया।
बता दे की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस समय कोट खास पंचायत भवन से सटे ठाकुर बाड़ी मंदिर में श्री राम माता सीता, श्री लक्ष्मण सहित श्रीहनुमान की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा का कार्य किया जाएगा। जिसे लेकर कमेटी के सदस्यों और ग्रामीण में काफी उल्लास देखने को मिला। बैठक में बैठक में मुखिया पति राजन सिंह, जयराम तिवारी ,बालकेश पासवान , सतीश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा ,सुभाष मिश्रा ,मनोज मिश्रा, बबलू सिंह ,अमित सिंह, वशिष्ठ पासवान इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *