28 दिसंबर से माननीय मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चित कालीन घेराव करेंगे राज्य के सहायक अध्यापक: संघर्ष मोर्चा

0
4b9d9586-efa5-4743-bc23-bba791c1ebbd

28 दिसंबर से माननीय मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चित कालीन घेराव करेंगे राज्य के सहायक अध्यापक: संघर्ष मोर्चा।

आज दिनांक 25/12/2023 को झारखण्ड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा सह समन्वय समिति जिला कमेटी गिरिडीह की बैठक स्थानीय झण्डा मैदान में आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नारायण महतों एवं संचालन समन्वय समिति के जिला सदस्य डीलचंद महतों ने किया।
बैठक में वादा खिलाफी सरकार के खिलाफ़ जिले के सहायक अध्यापकों ने आक्रोश जताया।
राज्य के 62000 पारा शिक्षकों ने अपने हक और अधिकार के लिए विगत 20वर्षों से संघर्षरत हैं।
बावजूद उन्हें वेतनमान का सपना पूरा नहीं हो पाया जो काफी नाइंसाफी और दुर्भाग्यपूर्ण है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नारायण महतों एवं डीलचंद महतों ने कहा कि हेमंत सरकार अपने वादे से मुकर रही है वेतनमान हमारा जनतांत्रिक अधिकार है।
राज्य के 62 हजार सहायक अध्यापकों के द्वारा 28 दिसंबर 2023 से माननीय मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चित कालीन घेराव प्रस्तावित है।
जब तक वेतनमान नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
जिला महासचिव सुखदेव हाजरा एवं जमाल अंसारी ने कहा कि वेतनमान का वादा पूरा करो हेमंत सरकार
सहायक अध्यापक आ रहे आपके द्वार ।
वेतनमान हमारा जनतांत्रिक अधिकार है हम इसे लेकर ही दम लेंगे।
बिहार में नियोजित शिक्षकों को वेतनमान के साथ उन्हें राज्य कर्मी का दर्जा दिया गया जबकि झारखण्ड में सहायक अध्यापकों के साथ नाइंसाफी का पीठ थपथपा रहे हैं जो बिल्कुल अलोकतांत्रिक है।
माननीय मुख्यमंत्री आवास घेराव में गिरिडीह जिले से पूरे 6200 पारा शिक्षकों के आंदोलन का कारवां तूफान बन कर रांची कूच करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से गणेश मंडल, सलाकत अंसारी, गीता राज, शौकत अली, गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार, बक्शी रमेश, जमुआ के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार, पुनीचंद मंडल,भागीरथ पंडित, पीरटांड़ से अशोक कुमार सिंह, प्रमोद सिंह बीरू मंडल, महेश्वर मुर्मू, दिलीप यादव, मुख्तार अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष बैजनाथ महतों, मिथलेश कुमार, बिनोद यादव, फिदा हुसैन, रामलाल महतों, अनिल कुमार यादव, धनराज मंडल, कामेश्वर यादव, सुशील हेंब्रम, चेतलाल यादव, बैजनाथ राय,
दिनेश कुमार वर्नवाल, परवेज आलम, महेश कुमार, इमामुद्दीन अली, अलीबक्स अंसारी, महेश यादव, खगेंद्र यादव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *